Love poem। Intajar hota hai


उनके आने का इंतजार हर बार होता है।
वो वक्त पर आते नहीं ये बार-बार होता है।।

उनसे इजहार का ख्याल हर बार होता है।
उन्हें देख जुबा कुछ कहती नहीं ये बार-बार होता है।।

मेरी आंखों से इशारा हर बार होता है।
वो इशारा समझते नहीं ये बार-बार होता है।।

हाथ थाम बैठती हूं उनका ये हर बार होता है।
फिर भी वह नहीं समझते ये बार-बार होता है।।

उन्हें बाहों में भरने का आगाज हर बार होता है।
दोस्त कहकर वो भी लगाते गले ये बार-बार होता है।।

*****

No comments

Powered by Blogger.